रायपुर

दरगाह की दानपेटी से 10 हजार पार, पकड़े जाने के डर से कैमरों के केबल कांटे
16-Jun-2026 6:46 PM
दरगाह की दानपेटी से 10 हजार पार, पकड़े जाने के डर से कैमरों के केबल कांटे

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 16 जून। आरंग स्थित हजरत सैय्यद मुसा दरगाह में कल रात चोरी हो गई। अज्ञात चोरों ने वहां रखे दानपेटी ताला तोडक़र उसमें रखे 10 हजार रूपए पार कर दिए। घटना की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 305 ए, 331(4) का अपराध दर्ज किया है।

पुलिस के मुताबिक दरगाह समिति के अध्यक्ष मोहम्मद हबीब गौरी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वे पिछले दो साल से दरगाह के अध्यक्ष पद पर कार्यरत हैं। दरगाह में एक  सेवादार भी सेवा देता है। परिसर में सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए भी गए हैं। 15 मई 2026 को उसने दानपेटी खोलकर उसमें जमा राशि निकालने के बाद पुन: ताला लगाकर दरगाह में रख दिया था।  जिसमें हर महीने 10 से 11 हजार रुपए जमा होतें हैं। 14 जून की रात सेवादार वजीर अली दरगाह में ताला लगाकर घर चला गया था। जब दूसरे दिन सुबह मोहम्मद हबीब गौरी ने अपने मोबाइल से सीसीटीवी कैमरों की निगरानी करनी चाही तो कैमरे बंद दिखाई दिए। शक होने पर उन्होंने अपने बेटे को दरगाह भेजा। वहां पहुंचने पर दरगाह के मेन गेट का ताला टूटा मिला और सीसीटीवी कैमरे का तार भी कटा हुआ पाया गया।

इसके बाद दरगाह समिति के सदस्यों के साथ मौके पर पहुंचकर जांच किया गया। जांच के दौरान दानपेटी का ताला टूटा हुआ मिला और उसमें रखे 10 हजार रुपए गायब थे। उसे किसी अज्ञात चोर चुरा ले गया। शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर सीसीटीवी से चोरों की तलाश शुरू कर दी है।


अन्य पोस्ट