रायपुर

नशे की हालत में कार बाइक चलाते 50 पकड़े, सभी वाहन जब्त
16-Jun-2026 6:42 PM
नशे की हालत में कार बाइक चलाते 50 पकड़े, सभी वाहन जब्त

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 16 जून। ट्रैफिक पुलिस ने रविवार रात चलाए गए ड्रंक एण्ड ड्राइव अभियान में 50 चालकों पर कार्रवाई कर वाहन जब्त किया। शहर के तेलीबांधा चौक, पचपेड़ी नाका चौक, भ_ागांव चौक, टाटीबंध चौक, कालीबाड़ी चौक, जय स्तंभ चौक,भनपुरी चौक एवं पंडरी थाना के सामने पर  यातायात पुलिस की टीमों ने अभियान चलाया गया। इस दौरान शराब पीकर वाहन चलाते हुए 35 कार, 02 ई रिक्शा/ऑटो,06 मोटर साइकिल,04 टाटा एस एवं 03 ट्रेक्टर/ट्रक को पकड़ा। इनके विरुद्ध  एमवी एक्ट के तहत चालान  न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है। इस साल अब तक 3461 नशेड़ी वाहन चालकों के विरुद्ध कार्यवाही की जा चुकी है।


अन्य पोस्ट