रायपुर
दो तस्कर 6 किलो से अधिक गांजे के साथ गिरफ्तार
16-Jun-2026 6:41 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 16 जून। सोमवार को सरस्वती नगर पुलिस ने को रविशंकर विवि में हैलीपैड की दीवार के पास स्थित झाड़ी एवं घुरवा के समीप एक व्यक्ति गांजा बेचते पकड़ा। पूछताछ में उसने अपना नाम जनरैल सिंह 40, निवासी कुकुरबेड़ा सरस्वती नगर बताया। उसके पास रखी बोरी में कुल 4.136 किलोग्राम गांजा था। इसकी कीमत लगभग 2,05,000/- रूपए है। इसे जप्त कर उसे धारा 20बी नारकोटिक एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया। इससे पहले रविवार को पुरानी बस्ती पुलिस ने एक व्यक्ति को भाठागांव रिंग रोड वालफोर्ट गेट के पास गांजा बेचने ग्राहक की तलाशते पकड़ा। पूछताछ में उसने अपना नाम अरविंद कुमार 35 कोटारी पश्चिम थाना मंझनपुर जिला कौशांबी (उत्तर प्रदेश) बताया। उसकी तलाशी के दौरान बैग से 02.842 किलोग्राम मिला।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


