रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 15 जून। राजधानी और आसपास के इलाकों में बीती रात तीन अलग-अलग जगहों पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया। वहां से लाखों रुपए के जेवर, नकदी और पूजा का सामान चुरा ले गए। पुलिस ने तीनों मामलों में अज्ञात चोर के खिलाफ धारा 305ए, 331(4) का अपराध दर्ज किया है। मामले में जांच पड़ताल की जा रही है।
आरंग पुलिस के मुताबिक ग्राम मोहमेला में अज्ञात चोरों ने एक मकान में घुसकर लगभग 5 लाख रुपए मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात और नकदी चोरी कर लिए।
इसकी शिकायत दयालुराम साहू ने आरंग थाना में दर्ज कराई। उसने शिकायत में बताया कि शुक्रवार रात परिवार के सदस्य रात का खाना खाकर सो गए थे। देर रात उनकी बहू ने घर के पिछे का दरवाजा खुला देखा। जिसके बाद उसने इसकी जानकारी सभी सदस्यों को दी। जांच करने पर उसके बेटे जितेंद्र साहू के कमरे का भी ताला टूटा मिला । अलमारी भी खुली हुई थी। उसमें रखे सोने-चांदी के आभूषण और नकदी गायब थे। चोरी गए सामान की कीमत 5 लाख बताया गया हैं।
डीडी नगर के सरोना स्थित शिव मंदिर में चोरों ने धावा बोला। शुक्रवार रात अज्ञात चोरों ने मंदिर का ताला तोडक़र वहां से मंदिर से 4 पीतल की बाल्टियां, 20 तांबे के लोटे, 15 तांबे के नागदेवता, 2 पीतल के पूजाही तथा एक पीतल की घंटी चोरी कर ले गए। मंदिर के पुजारी शंकर पुरी गोस्वामी ने बताया कि वह शुक्रवार रात पूजा-अर्चना के बाद मंदिर बंद कर घर चला गया था। जो दूसरे दिन सुबह मंदिर पहुंचने पर देखा की धर्मशाला, तुलसीदास मंदिर और शिव मंदिर के ताले टूटे थे। मंदिर में रखा सामान गयाब था। आसपस पूछताछ करने पर भी इस बारे में कोई जानकारी नहीं हुई।
उधर विधानसभा थाना इलाके में एक कामवाली ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 11की शाम 4 बजे वह सेरीखेड़ी काम करने गयी थी। इस बीच पड़ोसी ने फोन कर बताया कि घर में चोरी हुई है। जानकारी मिलने पर घर जाकर देखा तो घर का सामान बिखरा पड़ा था। आलमारी का ताला भी टुटा हुआ था। किसी अज्ञात चोर ने पीछे के दरवाजे से घर में घूस कर वहां से 15 हाजर नकदी और चांदी के जेवर कीमती 40,000 रूपए को चोरी कर ले गया। पुलिस ने तीनों मामलों में अज्ञात चोर के खिलाफ अपराध दर्ज कर आसपास के सीसीटीवी फुटेज से आरोपी की तलाश कर रही है।


