रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 15 जून। जारी ईंधन संकट में इंडिगो ने सीधे तौर पर एयर फेयर न बढ़ाकर गुपचुप तरीके से बैगेज भाड़ा बढ़ा दिया है। इस भाड़े में सीधे 150 रूपए की वृद्धि लागू कर दी है। जो घरेलू और विदेशी उड़ानों में भी लागू हो ग?ई है।
यहां बता दें कि ईरान युद्ध के चलते एयर फ्यूल के संकट को देखते हुए केंद्र सरकार ने पिछले ही सप्ताह एयर सेक्टर को रियायती पैकेज दिया है। इससे विमानन कंपनियों को उड़ान संचालन की लागत कम करने में मदद मिल रही है। लागत में वृद्धि के चलते ही एयर इंडिया और इंडिगो ने अपनी उड़ानें 5-7त्न कम करने की घोषणा कर रखी है। रायपुर सेक्टर में भी दोनों कंपनियों ने तीन से चार उड़ानें कम कर दी है।
इस राहत पैकेज के बीच इंडिगो ने आपदा में अवसर निकालते हुए मंहगाई से जूझ रहे यात्रियों की जेब काटना शुरू कर दिया है। मिली जानकारी अनुसार इंडिगो ने एक्सेस बैगेज शुल्क बढ़ा दिया है। यह शुल्क चेक-इन लगेज के अतिरिक्त हैंड लगेज पर वसूला जा रहा है। 7-15 किलो के लगेज के बाद जितना अधिक वजन होगा उस पर अब 600 रूपए देने होंगे। यह शुल्क अब तक 450 रूपए हुआ करता था। इस वृद्धि को लेकर यात्रियों में नाराजगी जताई है। उनका कहना है कि इंडिगो, सफर पर जाने की अनिवार्यता और बजट एयरलाइंस होने का फायदा उठाने रास्ता निकाल लिया है। एक अन्य आफन पैसेंजर ने कहा कि इंडिगो हर दो तीन महीने में एक बार किसी न किसी शुल्क में वृद्धि कर देता है। इससे पहले कैंसिलेशन चार्ज में भी वृद्धि कर दी गई थी। एयरलाइंस पर विमानन विभाग को कार्रवाई करनी चाहिए।


