रायपुर

दुर्घटनाग्रस्त स्कार्पियो से शादी के गहने, कपड़े नगदी पार करने वाले दो गिरफ्तार
14-Jun-2026 7:12 PM
दुर्घटनाग्रस्त स्कार्पियो से शादी के गहने, कपड़े नगदी पार करने वाले दो गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 14 जून। खड़ी स्कार्पियो  से नगदी रकम व अन्य सामान चोरी करने वाले दो चोर गिरफ्तार कर लिए गए हैं। इनमें एक नाबालिग है। स्कार्पियो दुर्घटना के बाद खड़ी थी।  लोटस टॉवर, भाठागांव निवासी प्रखर त्रिवेदी ने थाना टिकरापारा में रिपोर्ट दर्ज कराया था। पुलिस के अनुसार  07-08 जून की रात लगभग 01:30 बजे वह अपनी स्कॉर्पियो वाहन में अपनी बहन एवं साथियों के साथ शादी की खरीदारी कर वापस आ रहा था। इसी दौरान जलगृह मार्ग स्थित दुर्गा चौक के पास मठपारा में उसकी स्कॉर्पियो  डिवाइडर से टकरा गई। इससे वाहन क्षतिग्रस्त हो गया तथा उसकी बहन को चोटें आईं।  प्रखर स्कॉर्पियो  को सडक़ किनारे खड़ा कर लॉक कर बहन के इलाज के लिए अस्पताल चला गया था। रात्रि लगभग 04:30 बजे अस्पताल से  स्कार्पियो ले जाने

वापस आया तो देखा कि वाहन का लॉक टूटा हुआ था तथा भीतर रखे शादी की के सामान, एक  सोने की चेन, 19 जोड़ी नए कपड़े, दो जोड़ी जूते, स्कॉर्पियो का साउंड सिस्टम, पर्स में रख नगद  40,000/- रूपये तथा  आरसी कार्ड नहीं था। इस  रिपोर्ट पर  टिकरापारा पुलिस में  धारा 305, 3(5) दर्ज कर चोरों की तलाश कर रही थी। पुलिस टीम ने घटनास्थल तथा आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज देखें।

इसमें आरोपियों की पहचान करते हुए मोहित पुसाम एक नाबालिग बालक को अभिरक्षा में लिय।  पूछताछ में चोरी स्वीकार करने पर दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया।

  मोहित पुसाम 24 निवासी परसवाड़ा  बालाघाट (म.प्र.)। हाल पता - दुर्गा चौक आर डी ए कालोनी टिकरापारा।


अन्य पोस्ट