रायपुर

2.9 किलो अफीम तस्करी मामले में तीन दोषियों को 15 साल कैद
13-Jun-2026 7:40 PM
2.9 किलो अफीम तस्करी मामले में तीन दोषियों को 15 साल कैद

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 13 जून। एनडीपीएस एक्ट के विशेष न्यायाधीश पंकज कुमार सिन्हा की अदालत ने अफीम तस्करी के एक मामले में तीन आरोपियों को दोषी ठहराते हुए 15-15 वर्ष के कठोर कारावास और 1.5-1.5 लाख के जुर्माने की सजा सुनाई है। यह फैसला टिकरापारा थाना में दर्ज अपराध 855/2024 मामले में सुनाई गई।

अदालत ने आरोपी जसवंत सिंह गिल 65, निवासी जामुल जिला दुर्ग, मोहम्मद जसिद मिर 41, निवासी गुमला (झारखंड) तथा लेव मिंज 30, निवासी गुमला (झारखंड) को स्वापक औषधि अधिनियम की धारा 18(बी) और धारा 29 सहपठित धारा 18(बी) के तहत दोषी पाया।

न्यायालय ने प्रत्येक आरोपी को दोनों धाराओं में 15-15 वर्ष के कठोर कारावास एवं 1.50-1.50 लाख रुपए अर्थदंड से दंडित किया है।  अर्थदंड जमा नहीं करने की स्थिति में प्रत्येक जुर्माने के एवज में तीन-तीन वर्ष का अतिरिक्त कठोर कारावास भुगतना होगा। न्यायालय ने सजा सुनाए जाने के बाद तीनों दोषियों को केंद्रीय जेल रायपुर भेजने के लिए वारंट जारी किया गया।


अन्य पोस्ट