रायपुर

सडक़ की जमीन पर बना सामुदायिक भवन
12-Jun-2026 9:39 PM
सडक़ की जमीन पर बना सामुदायिक भवन

15 वर्ष से बंद, लेकिन बगल में ही अवैध निर्माण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 12 जून। रायपुर पश्चिम क्षेत्र के सरोना सरकारी जमीन पर अवैध काम्प्लेक्स का निर्माण हो रहा है। यह एक राजनीतिक व्यक्ति का होने के कारण ऐसे निर्माण रोकने वाला जिला और निगम प्रशासन का संयुक्त दस्ता टीम प्रहरी भी कार्रवाई करने में हिचक रहा है। बताया गया है कि सडक़ चौड़ीकरण के ठीक पहले प्रायोजित तरीके से निर्माण शुरू किया गया है। इसके पीछे मुआवजा, चौड़ीकरण के बाद बची जमीन पर अधिकार जताने की भी अंदेशा जताया जा रहा है।

यही पर एक  सरकारी सामुदायिक भवन है।  सरकारी सडक़ की जमीन में होने कारण 15 साल से ताला बंद है। यह  मामला कोर्ट में चला गया था। यह निर्माण भी चौड़ीकरण योजना में टूटेगा। लेकिन इसके बगल में यह अवैध निर्माण जारी है । सामुदायिक भवन के आगे सडक़ वाली जमीन की ही सीध में तीन छोटा निर्माण है। उसके बाद फिर ये काम्प्लेक्स बन रहा है। इसकी वैधता पर भी प्रश्न चिन्ह उठाए जा रहे हैं। पूर्व के वर्षों में

यहां बाजार शिफ्ट करने की बात चल रही थी। जो हो नहीं  सका और अब अवैध काम्प्लेक्स का निर्माण शुरू हो गया है। यह ख़बर और सूचना निगम के वाट्सएप ग्रुप में वायरल होने पर ज़ोन कमिश्नर राजेश्वरी पटेल ने मौके का निरीक्षण किया। बताया गया है कि उन्होंने तहसीलदार से  रोक (स्थगनादेश) लगाने करने कहा है।  अब देखना है कि इस अवैध निर्माण पर तहसीलदार क्या और कब तक कार्रवाई करते हैं।


अन्य पोस्ट