रायपुर

हैदराबाद इन्वेस्टर मीट, दिनशॉ, डोडला डेयरी के एमडी मिले सीएम से
12-Jun-2026 9:25 PM
हैदराबाद इन्वेस्टर मीट, दिनशॉ, डोडला डेयरी के एमडी मिले सीएम से

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर/ हैदराबाद। इन्वेस्टर कनेक्ट कार्यक्रम के दौरान हैदराबाद में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सीएसआर एस्टेट्स लिमिटेड के चेयरमैन एवं एमडी  सी. शेखर रेड्डी से मुलाकात कर रियल एस्टेट एवं शहरी विकास परियोजनाओं में निवेश की संभावनाओं पर चर्चा की।

 साय ने पेज इंडस्ट्रीज के प्रोजेक्ट हेड  फणीश राव से मुलाकात कर वस्त्र एवं परिधान उद्योग में निवेश और रोजगार सृजन की संभावनाओं पर चर्चा की।

इसी तरह से डिनशॉज़ डेयरी फूड्स प्रा. लि. के वाइस प्रेसिडेंट  खुशरू बुहारिवाला से मुलाकात कर डेयरी प्रसंस्करण क्षेत्र में निवेश अवसरों पर चर्चा की। डोडला डेयरी के प्रबंध निदेशक  सुनील रेड्डी से मुलाकात कर डेयरी क्षेत्र में निवेश एवं विस्तार की संभावनाओं पर चर्चा की।

श्री  साय से हैदराबाद में स्वामी नारायण गुरुकुल संगठन के संतों कृष्ण स्वामी एवं  सुख स्वामी ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान रायपुर के टाटीबंध क्षेत्र में 650 बिस्तरों वाले चैरिटेबल अस्पताल की स्थापना के प्रस्ताव पर चर्चा हुई। स्वामी नारायण गुरुकुल संगठन का मुख्यालय हैदराबाद में स्थित है और संस्था शिक्षा एवं स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर रही है।


अन्य पोस्ट