रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 10 जून। मालवीय रोड स्थित श्रीआदिनाथ दिगंबर जैन बड़ा मंदिर में 10 दिवसीय ग्रीष्मकालीन श्रमण संस्कृति संस्कार शिक्षण शिविर का समापन बुधवार को हो गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बड़ा मंदिर के ट्रस्टी सनत जैन ने कहा कि इन 10 दिनों में सुबह अभिषेक-शांतिधारा सत्र से लेकर रात्रि की कक्षाओं तक सभी शिविरार्थियों ने समय का विशेष ध्यान रखा। जैन ने शिविर में हिस्सा लेने वाले सभी बच्चों, युवाओं, पुरुषों एवं विशेषकर मातृशक्ति का आभार व्यक्त किया।
शिविर के लिए सांगानेर (जयपुर) से आए अभिषेक जैन शास्त्री शरद जैन शास्त्री एवं रायपुर के सौरभ जैन शास्त्री का ट्रस्ट एवं कार्यसमिति ने सम्मान किया गया। इसके पश्चात विगत दिनों आयोजित परीक्षा के परिणामों के आधार पर मेधावी बच्चों, युवाओं और महिलाओं को विशेष पुरस्कार व योग्यता प्रमाण पत्र देकर प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम में विशेष रूप से टैगोर नगर जैन मंदिर के अध्यक्ष संदीप जैन, सचिव आलोक जैन, शंकर नगर मंदिर से प्रदीप जैन, देव कुमार जैन, सनत कुमार जैन, प्रभात जैन, संजय जैन , भरत जैन, बड़ा मंदिर कार्यसमिति सदस्य नीरज जैन, श्रद्धेय जैन, दिलीप जैन, सुनील जैन, सुजीत जैन, पूर्व अध्यक्ष संजय जैन , प्रणीत जैन, विजय जैन, महावीर जैन शामिल हुए। साथ ही महिला मंडल से संध्या जैन, शालिनी जैन, ममता जैन, मोतीरानी जैन, आभा जैन के साथ बहुत बड़ी संख्या में शिविरार्थी बच्चे, महिलाएं और श्रद्धालु उपस्थित थे।


