रायपुर

लोकतंत्र सेनानी सम्मेलन 28 को मुख्य वक्ता होंगे इंद्रेश कुमार
10-Jun-2026 9:31 PM
लोकतंत्र सेनानी सम्मेलन 28 को मुख्य वक्ता होंगे इंद्रेश कुमार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 10 जून। आपातकाल की 51 वीं वर्षगांठ के अवसर पर प्रदेश के लोकतंत्र सेनानी व प्रहरियों का विशाल सम्मेलन 28 जून रविवार को मेडिकल कॉलेज सभागृह में आयोजित किया गया है। इसके मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह करेंगे ।वहीं मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठतम प्रचारक व राष्ट्रीय मुस्लिम मंच के संस्थापक इंद्रेश कुमार होंगे ।संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सच्चिदानंद उपासने ने बताया की आपातकाल के 50 वीं वर्षगांठ पर स्कूल कालेज स्तर पर क्रमश: आपातकाल विस्मृत ना हो तथा 25 जून संविधान हत्या दिवस की प्रासंगिकता विषय पर छात्र-छात्राओं के लिए निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई।  थी । इसमें विद्यालय स्तर पर प्रथम ,द्वितीय ,तृतीय प्रतियोगियों को 31,21 व 11 हजार रुपए कालेज के प्रतियोगियों को भी 31000, 21000 व 11000 रुपए नगद पुरस्कार व शील्ड प्रदान किए जायेंगे। तथा 10-10  सांत्वना पुरस्कार, प्राचार्य को भी सम्मानित किया जाएगा। उपासने ने बताया कि अधिकतम अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को प्रतीक चिन्ह से एवं समस्त भाग लेने वाले 520 छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा ।


अन्य पोस्ट