रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 9 जून। राजधानी की दो महिलाओं ने पति और ससुरालियों पर दहेज प्रजाडऩा का आरोप लगाई है। आरोप है कि मायके से पैसे और जेवर लगाने का दबाव बनाया जाता था। मना करने पर उनके साथ मारपीट कर प्रताडि़त किया गया। पुलिस ने दोनों मामलों में आरोपी के खिलाफ 3(5), 85 का अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया है।
ग्राम धनेली निवासी राजेश्वरी कोसले ने अपने पति मनोज कोसले के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। उसने पुलिस को बताया कि विवाह के बाद से ही पति दहेज के लिए दबाव बनाता था। शादी में मिले गहने भी पति ने बेच दिए। मायके से पैसे लाने के लिए दबाव बनाकर आए दिन मारपीट कर प्रताडि़त किया जाता था। जिसकी शिकायत राजेश्वरी ने पूर्व में महिला थाना में शिकायत दर्ज कराई थीं। काउंसलिंग के बाद भी पति के व्यवहार नहीं बदला। 7 जून को मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया गया।
दूसरे मामले में हिना कुकरेजा ने अपने पति अविनाश कुकरेजा, सास रेखा कुकरेजा, ससुर पूरनलाल कुकरेजा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। महिला ने आरोप लगाया है कि रोका कार्यक्रम के बाद से ही 50 लाख रुपए , 51 सोने के सिक्के, डायमंड की अंगूठी और अन्य महंगे उपहारों की डिमांड की जाने लगी। विवाह के बाद भी दहेज की मांग को लेकर लगातार मानसिक और शारीरिक प्रताडऩा दी गई। उसके साथ मारपीट, धमकी, अपमानजनक व्यवहार किया जाता था। जिसके बाद महिला ने इसकी शिकायत थाना में दर्ज कराई थी। पुलिस ने प्रथम दृष्टया आरोपों को संज्ञान में लेते हुए धारा 85 एवं 3(5) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरू कर दी है।


