रायपुर

धरसींवा में बना रायपुर का चौथा बड़ा 220 केवी सबस्टेशन
09-Jun-2026 7:20 PM
धरसींवा में बना रायपुर का चौथा बड़ा 220 केवी सबस्टेशन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 9 जून। औद्येगिक क्षेत्र व शहरी इलाके में विद्युत आपूर्ति के लिए धरसीवां का कुथरेल सब स्टेशन रायपुर का चौथा सब स्टेशन बन गया है। ट्रांसमिशन कंपनी ने इस 220/132 केवी सब स्टेशन की क्षमता बढ़ाकर 480 एमवीए कर दी है।

 कंपनी के एमडी राजेश कुमार शुक्ला ने सोमवार को इसे शुरू किया।इसके साथ ही उपकेंद्र की कुल क्षमता बढक़र 480 एमवीए हो गई है।   इसके पूर्व उरला, सिलतरा और बोरझरा स्थित 220/132 केवी के तीनों उपकेंद्र 480-480 एमवीए क्षमता के साथ संचालित हो रहे हैं।

इस क्षमता वृद्धि से आसपास के औद्योगिक, वाणिज्यिक एवं घरेलू उपभोक्ताओं को अधिक विश्वसनीय विद्युत आपूर्ति मिल सकेगी। साथ ही गर्मी के मौसम में बढऩे वाले विद्युत भार के प्रबंधन तथा भविष्य की विद्युत मांग को पूरा करने में भी सहायता मिलेगी। कंट्रोल पैनल के माध्यम से ट्रांसफॉर्मर का ऊर्जीकरण किया।

 इस अवसर पर सीई ई. अब्राहम वर्गीज, एसीई आर. के. तिवारी, ईई  (उपकेंद्र) जितेंद्र कुमार झा, ईई  (परीक्षण संभाग)  कमंजय सिन्हा तथा विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट