रायपुर
साव ने पाण्डेय को दी अच्छे प्रदर्शन की शुभकामना
09-Jun-2026 7:17 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 9 जून। श्रीलंका दौरे के लिए इंडिया-ए क्रिकेट टीम में चुने गए रायपुर के क्रिकेटर आयुष पाण्डेय ने आज उप मुख्यमंत्री (खेल एवं युवा कल्याण) अरुण साव से मुलाकात की। श्री साव ने उन्हें भारतीय टीम में चयन पर बधाई और अच्छे प्रदर्शन के लिए शुभकामना भी दी।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


