रायपुर

नौकरी देने के नाम पर ग्रामीण इलाके के बच्चे बंधक, पुलिस में शिकायत
08-Jun-2026 7:05 PM
नौकरी देने के नाम पर ग्रामीण इलाके के बच्चे बंधक, पुलिस में शिकायत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 8 जून। एक निजी कंपनी द्वारा नौकरी देने के नाम पर ग्रामीण इलाके के बच्चों को बंधक बनाकर रखने का मामला सामने आया है। डीडी नगर पुलिस जांच कर रही है। डीडी नगर पुलिस से मिली जानकारी अनुसार

रायपुरा चौक में एक पुराने भवन में संचालित टू लिड. जनरेशन मार्केटिंग प्राइवेट लिमेटेड को लेकर शिकायत मिली है। कंपनी संचालकों के द्वारा छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों से युवक युवतियाँ को नौकरी लगाने के नाम पर कुछ माह पहले सभी से 40-50  रकम लिया गया है।  उसके बाद से 3-4 महीने से काम कर रहे इन बच्चों को पेमेंट तक नहीं दिया गया। मांगने पर उन्हें और युवक युवतियों को जोडऩे  उनके आने पर ही  पेमेंट देने की बात कही जा रही है। यह कह रहे उन्हें करीब 50 लोग है। इस कंपनी की व्यवस्था अनुसार  सभी युवक युवतियों को एक साथ रूम में रख गया है। यह भी बताया गया है कि अधिकांश बच्चे नाबालिग है और उनके आधार कार्ड में छेड़छाड़ कर उम्र बढ़ाया गया है।

कोरबा बेमेतरा जिला से आए बच्चों ने अपने परिजनों को इसकी सूचना दी। इस पर रायपुर आए परिजनों ने अपने एक दो बच्चों के साथ डीडी नगर थाने पहुंच कर शिकायत की।  पुलिस ने शिकायत लेकर पड़ताल करने की बात कही है।


अन्य पोस्ट