रायपुर

पीएससी मेंस दूसरे दिन उपस्थिति घटी, 76 अफसेंट
07-Jun-2026 8:27 PM
पीएससी मेंस दूसरे दिन उपस्थिति घटी, 76 अफसेंट

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 7 जून। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की राज्य सेवा (मुख्य) परीक्षा के  दूसरे दिन रविवार को अभ्यर्थियों की उपस्थिति कुछ कम रही।

आज दोनों पालियों में रायपुर के तीन केन्द्रों में पंजीकृत 1099 अभ्यार्थियों में से 1013 ही शामिल हुए।  पहले दिन शनिवार को भी पहली पाली में 1024, और दूसरी पाली में 1020 ही शामिल हुए थे। घटती संख्या पर जानकारों का कहना है कि पहले दूसरे पर्चे आशानुरूप न बनने पर यह ट्रेंड देखा जाता है। आज भी सामान्य अध्ययन के पेपर हुए।

 9 जून तक  होने वाले परीक्षा के लिए 3921 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं।यह परीक्षा रायपुर, जगदलपुर, दुर्ग, अंबिकापुर, और बिलासपुर के चुनिंदा केन्द्रों में हो रही है। जारी कार्यक्रम के अनुसार आज  भाषा एवं निबंध, 07 जून को सामान्य अध्ययन- एवं 08 जून को सामान्य अध्ययन-तथा 09 जून को सामान्य अध्ययन का एक ही पेपर निर्धारित हैं।

आज आयोग के किसी भी अधिकारी ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण नहीं किया। सभी केन्द्रों में  एम्बुलेंस, ठंडा पेयजल,ओआरएस, कूलर की व्यवस्था की गई थी। वहीं टिकरापारा केंद्र में कुछ अव्यवस्था की शिकायत अभ्यर्थियों ने की। उनका कहना था कि  लैपटॉप, मोबाइल, बुक्स रखे उनके बैग की सुरक्षा व्यवस्था नहीं थी। यूं ही खुले में रखवा दिया गया था। पेपर के बाद हासिल करने में मशक्कत करनी पड़ी। अपने अपने बैग लेने अभ्यर्थी दूसरे के बैग के साथ उठा पटक का व बर्ताव करते देखे गए।पूर्व के वर्षों में ऐसे बैग  क्लास रूम में सलीके से रखवाए जाते रहे हैं।


अन्य पोस्ट