रायपुर

ओडिशा से गोरखपुर जा रही महिला 16 किलो गांजे के साथ गिरफ्तार
07-Jun-2026 8:16 PM
ओडिशा से गोरखपुर जा रही महिला 16 किलो गांजे के साथ गिरफ्तार

टिकरापारा से गंज तक 4 तस्करों से 29 किलो गांजा जब्त

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 7 जून। शहर पुलिस ने बीते 24 घंटों में टिकरापारा से गंज इलाके में 4 तस्करों को गिरफ्तार कर उनसे 29 किलो गांजा जब्त किया। हर थाना पुलिस ने इसकी कीमत अलग-अलग दर्ज की है। जो बाजार मूल्य से कहीं कम है।

मिली जानकारी अनुसार पुरानी बस्ती पुलिस ने शनिवार दोपहर भाठागांव स्थित महेश ट्रैवल्स के पार्किंग यार्ड में पार्सल चेकिंग के लिए दबिश दी थी। इस जांच में  अज्ञात व्यक्ति द्वारा भेजे बैग पार्सल में 5.380 किलो गांजा जब्त किया। इसकी कीमत 1.50 लाख रुपए दर्ज किया है।

इसी तरह से डीडी नगर पुलिस ने सरोना के शक्ति घाट के पास आम बगीचा इलाके से युवक गुलाब कंडरा 27 से 1.200 किलो गांजा बरामद कर गिरफ्तार किया। पुलिस ने इसकी कीमत 61 हजार रुपए बताया है। गुलाब इसके पहले भी नार्कोटिक्स एक्ट और मारपीट के मामलों में जेल जा चुका था। टिकरापारा पुलिस ने कल रात रावणभाठा मैदान से महिला पूजा सोनकर 40 को गिरफ्तार कर 16.434 किलो गांजा जब्त किया। वह दो बड़े थैलों में ले कर जा रही थी। इसकी कीमत 8.21 लाख रुपए आंकी गई है। उसने पुलिस को बताया यह गांजा वह ओडिशा से लेकर यूपी ले जा रही थीं। पूजा ग्राम चकरा राजगढ़ गोरखपुर की निवासी है। इसी तरह से गंज पुलिस ने बीती आधी रात चूना भट्टी के पास एक्सप्रेस वे सडक़ पर रामदास 39 को 5.990 किलो गांजे के साथ पकड़ा। इसे पि_ू बैग में रख कर पैदल जा रहा था।  पुलिस ने इसकी कीमत 59800 रूपए बताया है। सभी मामले धारा 20 बी नार्कोटिक्स एक्ट के तहत दर्ज कर लिए गए हैं।


अन्य पोस्ट