रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 6 जून। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की राज्य सेवा (मुख्य) परीक्षा शनिवार से शुरू हुई। जो 9 जून तक दो पालियों में होगी। इसमें 3921 अभ्यर्थी शामिल हो रहे हैं। यह परीक्षा रायपुर, जगदलपुर, दुर्ग, अंबिकापुर, और बिलासपुर के चुनिंदा केन्द्रों में हो रही है। रायपुर के तीन केन्द्रों में पंजीकृत 1099 अभ्यार्थियों में से 93 फीसदी 1024 शामिल हुए।
जारी कार्यक्रम के अनुसार आज भाषा एवं निबंध, 07 जून को सामान्य अध्ययन- एवं 08 जून को सामान्य अध्ययन-तथा 09 जून को सामान्य अध्ययन- के पेपर निर्धारित हैं।
पहली पाली का पर्चा देकर निकले अभ्यर्थी गदगद दिखाई दिए। किसी ने विक्ट्री का निशान बनाया तो कोई मुस्कान बिखेर कर परिजनों को रिएक्शन दिया। इनका कहना था कि पहला पेपर अच्छा ही जाता है ?। असली परीक्षा तो वैकल्पिक प्रश्न पत्र में होनी है।
निरीक्षण आयोग सदस्य डॉ. प्रवीण वर्मा एवं कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने नोडल अधिकारियों के साथ आज सुबह सीजीपीएससी मुख्य परीक्षा केंद्र दानी कन्या शाला का निरीक्षण किया। उन्होंने केंद्र में अभ्यर्थियों के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया सभी केन्द्रों में एम्बुलेंस, ठंडा पेयजल,ओआरएस, कूलर की व्यवस्था की गई थी।


