रायपुर

प्री-मानसून के बीच उमस-गर्मी बरकरार देर शाम अंधड़ बारिश की चेतावनी
05-Jun-2026 6:37 PM
प्री-मानसून के बीच उमस-गर्मी बरकरार देर शाम अंधड़ बारिश की चेतावनी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 5 जून। छत्तीसगढ़ में मानसून के पहुंचने में अभी लगभग एक सप्ताह से अधिक का समय लग सकता है। इस बीच प्रदेश में प्री-मानसूनी गतिविधियां बढ़ रही हैं। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक कई जिलों में गरज-चमक, तेज हवाओं और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है।

गुरुवार देर रात रायगढ़  में अच्छी बारिश दर्ज की गई, जिससे तापमान में गिरावट आई और मौसम सुहावना हो गया। प्रदेश के अन्य हिस्सों में भी बादलों की आवाजाही और उमस भरा मौसम बना रहा।

पिछले 24 घंटों के दौरान रायपुर और राजनांदगांव प्रदेश के सबसे गर्म शहर रहे। जहां अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 23.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

राजधानी रायपुर में शुक्रवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहने, गरज-चमक, धूलभरी आंधी और बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार शहर का अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

दक्षिण-पश्चिम मानसून ने ्यद्गह्म्ड्डद्यड्ड में दस्तक दे दी है, लेकिन इसके छत्तीसगढ़ पहुंचने में अभी कुछ दिन और लग सकते हैं। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार बंगाल की खाड़ी में मानसून की प्रगति तेज है और यदि वर्तमान परिस्थितियां बनी रहीं तो अगले सप्ताह प्रदेश में मानसून प्रवेश के लिए अनुकूल माहौल बन सकता है।

प्रदेश के कई जिलों में शाम और रात के समय गरज-चमक के साथ हल्की बारिश तथा तेज हवाएं चलने की संभावना बनी हुई।


अन्य पोस्ट