रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 5 जून। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शहर में क?ई आयोजन हुए। जहां विशिष्ट जनों के साथ जन सामान्य ने पौधे रोप कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
राज्यपाल रमेन डेका ने लोकभवन परिसर और निर्माणाधीन लोकभवन परिसर नवा रायपुर में पौधे लगाए। उन्होंने सभी से अपील की कि ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाएं और पर्यावरण को सुरक्षित रखने में योगदान करे। इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव डॉ. सी. आर. प्रसन्ना भी उपस्थित थे।
पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली एनटीपीसी ने
रायपुर, 5 जून। एनटीपीसी नवा रायपुर ने विश्व पर्यावरण दिवस मनाया। नीरज जलोटा, क्षेत्रीय कार्यकारी निदेशक (डब्ल्यूआर-2) एवं ईडी-यूएसएससी के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कर्मचारियों ने भाग लिया।
इससे पहले, राम भजन मलिक, कार्यकारी निदेशक (ऐश न्यू इनिशिएटिव्स) और नीरज जलोटा ने क्रमश: सभी प्रतिभागियों को हिंदी और अंग्रेज़ी में पर्यावरण शपथ दिलाई। इसके बाद सामूहिक वृक्षारोपण कार्यक्रम में बी. एन. झा, कार्यकारी निदेशक (ऑपरेशंस सर्विसेज); मुख्य महाप्रबंधकों, महाप्रबंधकों तथा अन्य कर्मचारियों ने इस कार्यक्रम में भाग लिया। इस मौके पर सभी कर्मचारियों को पौधे भी बांटे गए।
विधायक सोनी ने पौधे रोपे
रायपुर, 5 जून। दक्षिण विधायक सुनील सोनी ने सिविल लाइन, गोकुल नगर मठपुरैना और निगम मुख्यालय के समीप स्थित गार्डन में पौधारोपण किया। उन्होंने जन सामान्य से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में एक पेड़ मां के नाम अभियान से जुडक़र वृक्षारोपण करें और पर्यावरण को स्वच्छ व हरा-भरा रखने में अपना योगदान देने का आग्रह किया।
डीआरएम ने पौधे रोपे
विश्व पर्यावरण दिवस पर दपूमरे रायपुर मंडल ने पर्यावरण पखवाड़े का समापन किया ।इस मौके पर डीआरएम दयानंद ने कार्यालय परिसर में पौधरोपण किया। साथ ही उन्होंने पर्यावरण दिवस अभियान को सफल बनाने में योगदान देने वाले कर्मचारियों, स्काउट एवं गाइड सदस्यों तथा अन्य सहयोगियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
भाजपा अध्यक्ष ने किया पौधरोपण
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने देवेंद्र नगर, र स्थित निवास कार्यालय में विशेष पौधरोपण कार्यक्रम में एक पौधा, एक संकल्प हरित भविष्य की ओर एक सार्थक कदम के ध्येय के साथ स्वयं पौधरोपा। प्रदेश भाजपा कार्यालय ठाकरे परिसर में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जम्वाल और प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय द्वारा परिसर में पौधे रोपे गए।


