रायपुर

विश्व पर्यावरण दिवस पोस्टर प्रतियोगिता, प्रशिक्षण, संगोष्ठी एवं पुरस्कार वितरण कल
04-Jun-2026 7:43 PM
विश्व पर्यावरण दिवस पोस्टर प्रतियोगिता, प्रशिक्षण, संगोष्ठी एवं पुरस्कार वितरण कल

रायपुर, 4 जून। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल कल एक  में विविध पर्यावरणीय कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। प्रात: 10 बजे पोस्टर प्रतियोगिता एवं इको क्लब के शिक्षकों के प्रशिक्षण सत्र के साथ होगा। इसके मुख्य अतिथि वित्त, आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी होंगे।मंडल के सदस्य सचिव राजु अगसिमनि ने बताया कि समारोह में दोपहर 3.30 बजे पोस्टर प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर इको क्लबों की गतिविधियों, नवाचारों एवं पर्यावरण संरक्षण संबंधी प्रयासों पर आधारित डिजिटल प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी।


अन्य पोस्ट