रायपुर

चोरी करने घुसा चोर पकड़े जाने के डर से स्कूटी छोड़ भागा, उधर कार में आगजनी
04-Jun-2026 7:41 PM
चोरी करने घुसा चोर पकड़े जाने के डर से स्कूटी छोड़ भागा, उधर कार में आगजनी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 4 जून। राजधानी में दो जगहों पर चोरी और आगजनी की घटनाएं सामने आई है। इसमें सिविल लाइन इलाके में चोरी का प्रयास कर रहे चोर ने कारोबारी पर हमला कर दिया। वहीं पुरानी बस्ती में में घर की बाहर खड़ी कार में आगजनी हो गई।  पहले मामले में सिविल लाइन पुलिस ने 305 ए , 331(5) का अपराध दर्ज किया है।

पंचशील नगर निवासी धर्मवीर नचरानी ने रिपोर्ट में बताया कि 1 जून  की दोपहर 3.30 बजे कर्मचारी शुभम साहू ने फोन कर बताया कि उसके स्टूडियो में एक चोर घुस गया है। सूचना मिलते ही वह तत्काल स्टूडियो पहुंचा। वहां मौजूद चोर उसे देखकर भागने की कोशिश की। और दीवार फांदकर अपनी एक्टिवा से तेज रफ्तार उसकी ओर बढ़ा दी। इस दौरान आरोपी ने वाहन से टक्कर मार दी। जिससे दोनों के सिर आपस में टकरा गए और व्यापारी के सिर तथा हाथ में चोट आई।

भागने के दौरान आरोपी की एक्टिवा अनियंत्रित होकर वहां बैठे एक बैल से टकरा गई। जिसके बाद वह स्कूटी छोडक़र मौके से फरार हो गया। आरोपी स्टूडियो से लोहे का जैक घसीटकर मेन गेट तक ले आया था।

उधर लाखेे नगर चौक के पास कार में आगजनी हो गई। लाखे नगर निवासी अमल लाल केवलानी ने पुलिस को बताया कि 3 जून की रात वह काम से घर लौटने के बाद परिवार के साथ सो गया था। उसने अपनी लाल रंग की स्विफ्ट कार घर के बाहर गली किनारे खड़ा किया था। रात 12.30 बजे पड़ोसियों ने उसे बताया कि उसकी कार में आग लगी हुई है। बाहर आकर उसने देखा कि कार के पिछले हिस्से में भीषण आग लगी हुई थीं। इसके बाद  लोगों की मदद से पानी और रेत डालकर आग बुझाई गई। रातकिसी अज्ञात व्यक्ति ने उसकी कार में आग दी। आगजनी मे कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ 326 एफ का अपराध दर्ज किया है। आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज से आरोपी की तलाश की जा रही है।


अन्य पोस्ट