रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 03 जून। इंटरनेट मीडिया में साइबर ठगों ने जाल बिछा रखा है। ऑनलाइन गेमिंग और फ्री गिफ्ट का प्रलोभन देकर लोगों को ठगी का शिकार बना रहे हैं। ऐसा ही एक मामला टिकरापारा इलाके में देखने को मिला है। जहां एक युवक से फेसबुक पर दोस्ती कर अज्ञात युवती ने ऑनलाइन गेमिंग का झांसा देकर 20 लाख ठग लिए। यह ठगी फारूख शेख के साथ हुई। उसे ऑनलाइन गेमिंग प्लेटफार्म पर रकम दोगुना करने का लालच देकर 20 लाख ले लिए। शिकायत पर पुलिस ने 318-4 मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। देवपुरी स्थित हर्ष टॉवर निवासी मोहम्मद फारूक शेख ने पुलिस को बताया कि एक साल पहले फेसबुक के माध्यम से उसकी पहचान अनाया चोपड़ा से हुई थी। इस दौराना दोनों की फेसबुक पर बातचीत करते थे। इस बीच महिला ने उसे टीकेटी ड्रीमविन ऑनलाइन गेम के बारे में बताया। उसने कहा कि गेम में निवेश करने पर पैसा डबल मिलेगा। जिसके बाद आरोपी महिला ने व्हाट्सएप, टेलीग्राम और विभिन्न मोबाइल नंबरों के माध्यम से शेख से संपर्क बनाए रखा। बातचीत के दौरान फारूख उसके झांसे में आ गया। और उसके निवेश पर अधिक लाभ, टैक्स भुगतान और भारतीय मुद्रा में कन्वर्जन जैसे बातों में आकर मई 2025 से फरवरी 2026 के बीच अलग-अलग बैंक खातों और यूपीआई के माध्यम से उसके बताए खाता में 20 लाख रुपए जमा कर दिए। शुरुआत में उसे निवेश किए गए रकम को दोगुना होने की बात कही। जब फारूख ने पैसा निकालना चाहा तो, महिला ने उससे संपर्क करना बंद कर दिया। इसके बाद उसके सभी मोबाइल नंबर और सोशल मीडिया अकाउंट बंद हो गए। इसी दौरान फारूख का बैंक खाता भी साइबर लियन की कार्रवाई के दायरे में आ गया। जिसके बाद उसे अपने साथ ठगी होने का एहसास हुआ। आरोपी ने अन्य व्यक्तियों और फर्मों के नाम पर बैंक खातों में रकम जमा कराई।
जिसके बाद फारूख ने थाना जाकर अज्ञात महिला के खिलाफ धोखाधड़ी की शिकायत दी। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ 318-4 का अपराध दर्ज किया है।
मामले में टिकरापारा पुलिस ने बैंक खातों, मोबाइल नंबरों, यूपीआई आईडी तथा टेलीग्राम अकाउंट की जानकारी जुटाकर रकम के ट्रांजेक्शन की पड़ताल कर रही है।
कई राज्यों में फेक आईडी, बैंकों में रकम भेजेे गए
पुलिस के मुताबिक ठग ने दिल्ली, नोएडा, पंजाब, हरियाणा, कर्नाटक तथा अन्य राज्यों के कई बैंक खातों और यूपीआई आईडी का उपयोग किया गया। इनमें जमा की गई रकम 50 हजार रुपए से लेकर 1.80 लाख रुपए तक की अलग-अलग किश्तों में भेजी गई थी।


