रायपुर

बढ़ती कीमतों पर कांग्रेस ने भाजपा सरकार का पुतला जलाया
03-Jun-2026 7:18 PM
बढ़ती कीमतों पर कांग्रेस ने भाजपा सरकार का पुतला जलाया

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 3 जून। शहर जिला कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को पूर्वाह्न महंगाई समेत अन्य स्थानीय मुद्दों को लेकर भाजपा का पुतला दहन किया। सफाई ठेकेदारों के काम बंद करने और निगम के द्वारा यूजर चार्ज बढ़ाने के विरोध में राजीव गांधी चौक पर चंद कदमों तक सडक़ पर झाड़ू भी लगाया।

शहर अध्यक्ष श्रीकुमार मेनन ने कहा कि भाजपा सरकार में लगातार महंगाई से जनता त्रस्त है। पिछले 15 दिनों में कई बार पेट्रोल डीजल के रेट बढ़ाए गए हैं जिससे अन्य दैनिक जरूरत की चीजें महंगी हुई है साथ ही सराफा बाजार का भी बुरा हाल है । जमीन गाइडलाइन दरों में  वृद्धि से जनता उबरे नहीं है।  गैस सिलेंडर की कीमत आसमान छू रही है ?।   सरकारी स्कूलों का फीस बढ़ा दिया गया है।  निगम टैक्स बढ़ा दिया गया है इतनी वसूली के बावजूद भी बेशर्म सरकार जनता को नोचने में लगी हुई है । एक तर$फ वार्डो में सफाई नहीं हो रही , नाली -सडक़ में गंदगी का अंबार है। घर से कचरा उठ नहीं पा रहा है और उसके बाद भी अब जनता पर सफाई के नाम पर यूजर चार्ज में वृद्धि का बोझ लाद दिया है। इस पर जारी किए गए गजट नोटिफिकेशन की प्रति एवं सरकार का पुतला दहन किया गया।

इस प्रदर्शन में निगम में नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी,पूर्व विधायक कुलदीप जुनेजा, पूर्व महापौर प्रमोद दुबे एजाज ढेबर, पूर्व ग्रामीण अध्यक्ष पंकज शर्मा, समेत कई नेता कार्यकर्ता शामिल हुए।


अन्य पोस्ट