रायपुर
शहर में घुम-घुम कर करता था गांजे की सप्लाई
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 03 जून। तेलीबांधा पुलिस ने गांजा सप्लाई के मामले में फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 4.327 किलो गांजा बरामद किया है।
पुलिस के मुताबिक 25 फरवरी को तेलीबांधा इलाके के देवारपारा में में कार्रवाई के दौरान आरोपी दीपक साहू 24 निवासी सुभाष नगर को 3.149 किलोग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया था। आरोपी के खिलाफ धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया था।
पूछताछ के दौरान दीपक साहू ने गांजा आशीष वाधवानी के पास से लाना बताया। इसके बाद से पुलिस आशीष वाधवानी की तलाश कर रही थी। जिसे 2 जून को मुखबिर से सूचना मिली कि आशीष वाधवानी जलविहार कॉलोनी, देवारपारा में गांजा बिक्री करने की फिराक में है। सूचना मिलते ही थाना तेलीबांधा की टीम ने फरार आरोपी आशीष वाधवानी 31 निवासी सुभाष नगर देवारपारा तेलीबांधा को गिरफ्तार कर लिया।
उसके कब्जे से 4.327 किलो गांजा बरामद किया गया।
पुलिस ने बताया कि आशीष वाधवानी देवारपारा, सुभाष नगर तथा आसपास के इलाकों में गांजा सप्लायर के रूप में सक्रिय था। आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।


