रायपुर
दैवेभो की पूर्व सेवा को पेंशन में जोडऩे का आदेश जारी करे सरकार - महासंघ
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 03 जून। पेंशनर्स महासंघ ने दैवेभो की पूर्व सेवा को पेंशन में जोडऩे के हाईकोर्ट फैसले पर सरकार की अनदेखी को दुर्भाग्यपूर्ण कहा है। महासंघ ने
शासन से शीघ्र आदेश जारी करने की मांग की है।
महासंघ के प्रांताध्यक्ष वीरेन्द्र नामदेव ने जारी बयान में कहा है कि यह फैसला वर्षों से उपेक्षित हजारों दैवेभो सेवानिवृत कर्मचारियों को न्याय दिलाने वाला निर्णय है।
न्यायालय ने अपने आदेश में यह भी माना है कि पात्र कर्मचारियों एवं पेंशनरों को उनकी पूरी सेवा अवधि का लाभ मिलना चाहिए तथा उन्हें पेंशन सहित अन्य सेवानिवृत्ति लाभों से वंचित रखना न्यायसंगत नहीं है।
महासंघ के दैनिक वेतन भोगी सेवा के बाद से सेवानिवृत पेंशनर्स के प्रमुख नेता क्रमश: अनिल पाठक , बी एस दसमेर , गुरुचरण सिंह ,विनोद कुमार जैन , नैन सिंह , देवचरण साहू , बुद्धेश्वर प्रसाद वर्मा ,रामायण प्रसाद पटेल , राकेश सोनी , आदि ने राज्य शासन से मांग की है कि सामान्य प्रशासन विभाग एवं वित्त विभाग के माध्यम से तत्काल स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किए जाएं।
मंत्रालय संवर्ग के पांच कर्मचारी पदोन्नत
रायपुर। साप्रवि ने मंत्रालय संवर्ग के पांच कर्मचारियों को पदोन्नत किया है। इनमें रमा दंडोतिया, माया देवी साहू एएसओ से एस?ओ, मनीषा पंडा,राशदा बानो, राजेश गुप्ता एएसओ पदोन्नत किए गए हैं।


