रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 03 जून। मालवीय रोड स्थित श्री आदिनाथ दिगंबर जैन बड़ा मंदिर में जारी ‘ग्रीष्मकालीन श्रमण संस्कृति संस्कार शिक्षण शिविर’ के तीसरे दिन शांतिधारा का मंगल आयोजन हुआ। शांतिधारा का वाचन नन्ही बालिका आन्वी जैन ने अत्यंत शुद्ध और सुमधुर सुरों में किया। वहीं, शांतिधारा अक्षत राजबीर जैन ने किया।
अध्ययन सत्र में सांगानेर (जयपुर) से आए अभिषेक जैन ‘आयांश ‘, शरद जैन एवं रायपुर के सौरभ जैन के मार्गदर्शन में कक्षाओं का संचालन हुआ। आज बच्चों को ‘बाल बोध भाग-3’ के अत्यंत सूक्ष्म, गूढ़ और महत्वपूर्ण भागों का गहराई से अध्ययन कराया गया। श्री दिगम्बर जैन पंचायत ट्रस्ट एवं आदिनाथ विद्या धार्मिक पाठशाला,के पदाधिकारियों ने समाजजनों से अपील की है कि बचपन में बोए गए संस्कार ही जीवन भर चरित्र की रक्षा करते हैं। यदि किसी के बच्चे अभी भी इस पावन अवसर से दूर हैं।
तो वे कल सुबह 7 बजे उन्हें मालवीय रोड जैन मंदिर अवश्य भेजें और सपरिवार धर्म लाभ लें।


