रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 3 जून। समता कालोनी अग्रसेन चौक के पास बुधवार को योग के साथ साइबर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से शिविर में आए लोगों को ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव के बारे में जाना।
योग प्रशिक्षक जुंबा ट्रेनर संतोष कुमार साहू ने बताया कि योग के साथ-साथ साइबर ठगी से बचने और सजग रहने जागरूक अभियान चलाया गया। जिसमें बताया कि ठग लोगों को ऑनलाइन ईनाम जीतने की लालच, लाटरी की ऑफर, फर्जी बैंक अधिकारी बनकर बैंक का पासवर्ड, ओटीपी की जानकारी, रिश्तेदार की हॉस्पिटल में इमरजेंसी, झांसे में लेकर अपना शिकार बनाते हैं। फोन कॉल से लोगों को घबराना नहीं है। किसी के साथ ऐसी घटना हो तो वे तत्त्तकाल इसकी सूचना पुलिस को दे ताकि फ्राड होने से बचा जा सके।
इसके साथ ही लोगों से अपील की है कि अनजान लिंक, किसी भी प्रकार से किसी को भी ओटीपी, एटीएम पिन, बैंक पासवर्ड, गोपनीय जानकारी किसी को साझा ना करें। कार्यक्रम में सविता साहू, सिम्मी, रेशमा, अनुष्का, गायत्री, उग्नता, ममता श्रीवास, गायत्री राठौर, कल्याणी, अंजली यादव, संतोष सिन्हा अनिता खंडेलवाल केसरी और भी बहुत सारे लोग उपस्थित थे।


