रायपुर

शेषकरण जैन को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड
03-Jun-2026 7:14 PM
 शेषकरण जैन को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 3 जून। रायपुर हिंदी पत्रकारिता की द्विशताब्दी समारोह के अवसर पर रायपुर के वरिष्ठ पत्रकार एवं रायपुर प्रेस क्लब के भूतपूर्व अध्यक्ष शेषकरण जैन को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।  यह सम्मान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदान किया । शेषकरण जैन की अनुपस्थिति में यह सम्मान उनकी पोती काजल जैन ने ग्रहण किया।

इस अवसर पर वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, विधायक पुरंदर मिश्रा, रायपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष मोहन तिवारी, महासचिव गौरव शर्मा सहित शहर के वरिष्ठ पत्रकार एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट