रायपुर

एक चक्रवात और द्रोणिका सक्रिय, कल प्रदेश में हल्की बारिश का पूर्वानुमान
02-Jun-2026 6:12 PM
एक चक्रवात और द्रोणिका सक्रिय, कल प्रदेश में हल्की बारिश का पूर्वानुमान

ङ्गङ्ग‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 2 जून। छत्तीसगढ़ के उपर एक चक्रवात और एक द्रोणिका सक्रिय हैं। इस वजह से कल प्रदेश में हल्की बारिश का पूर्वानुमान है। मौसम विभाग के अनुसार एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण पूर्वी मध्य प्रदेश और उससे लगे छत्तीसगढ़ के ऊपर में 1.5 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। एक द्रोणिका पूर्वी मध्य प्रदेश से उत्तर पूर्व तमिलनाडु तक 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। दूसरा द्रोणिका मध्य पाकिस्तान से तटीय पश्चिम बंगाल तक छत्तीसगढ़ होते हुए 1.5 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। कल  3 जून को एक दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पडऩे की संभावना है। एक दो स्थानों पर गरज चमक के साथ अंधड़ चलने तथा वज्रपात होने की संभावना है। प्रदेश में अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है।

मंगलवार को दोपहर ढाई बजे तापमान जगदलपुर 27.4, रायपुर 39.6, बिलासपुर 38.8, पेंड्रारोड 24 और अंबिकापुर 33.8 डिग्री दर्ज की गई।


अन्य पोस्ट