रायपुर
पार्किंग को लेकर हुआ विवाद
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 1 जून। आरंग इलाके में समाजिक बैठक के दौरान सामज के अध्यक्ष, डीडी नगर में पार्किंग विवाद और धरसीवां थाना क्षेत्र में युवक के साथ मारपीट की घटना सामने आई है। इस दौरान हाथ मुक्का और डंडे से हमला हुआ। पुलिस ने तीनों ही मामले में आरोपी के खिलाफ अलगल्अलग धाराओं का अपराध दर्ज किया है।
आरंग पुलिस के मुताबिक शीतला पारा चौक के पास आयोजित पाल (गड़रिया) समाज की बैठक में देर रात विवाद और मारपीट हो गई। समाज के अध्यक्ष मिलन कुमार धनगर के साथ जगन्नाथ पाल, कामता पाल और उसके साथियों ने विवाद किया। घटना रविवार को आयोजित बैठक एवं अहिल्या जयंती कलश यात्रा कार्यक्रम के दौरान की है। कार्यक्रम के दौश्रान समाज के कुछ सदस्य अचानक उग्र हो गए।
जगन्नाथ पाल, कामता पाल, रोशन पाल, अजित पाल एवं अन्य लोगों ने अध्यक्ष को खोजते हुए, गाली-गलौज की। जान से मारने की धमकी दे हाथ-मुक्कों तथा डंडे और तलवार जैसी वस्तुओं से हमला कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंचे गेंदराम धनकर और सतीश पाल के साथ भी मारपीट किया गया।
घटना में मिलन कुमार के शरीर में चोटें आई हैं। जबकि गेंदराम धनकर एवं सतीश पाल भी घायल हुए हैं। मारपीट के दौरानजेब में रखे 50 हजार रुपए कहीं गिर गए। पुलिस से मामले की जांच एवं कार्रवाई की मांग की गई है। उधर डीडी नगर में पार्किंग को लेकर विवाद में एक प्रॉपर्टी डीलर के साथ मारपीट हो गई। रायपुरा निवासी सितेंद्र सिंह ने बताया कि 31 मई की रात 10.30 बजे वह परिवार के साथ मेग्नेटो मॉल से लौट रहा था।
इस दौरान रास्ते में कुछ अज्ञात लडक़ों ने चार स्कूटी खड़ा कर दिया था। जिसे हटाने कहने पर रूपरेला मैडम के पुत्र एवं उनके साथ मौजूद कुछ लोगों ने विवाद शुरू कर दिया। आरोपियों ने पहले गाली गलौज की। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दे हाथ-मुक्कों से हमला कर दिया।


