रायपुर
मैटल पार्क स्थित एक फैक्ट्री में आग कोई हताहत नहीं
30-May-2026 6:56 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 30 मई। उरला मैटल पार्क स्थित एक फैक्ट्री में शुक्रवार रात लगी भीषण आग से हडक़ंप रही। यह आरती फूड्स एण्ड बिस्कट फैक्ट्री है।
आग इतनी तेजी से फैली कि पूरे परिसर में धुआं भर गया और अंदर मौजूद कई लोगों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाडिय़ां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू कर दिए गए। साथ ही एसडीआरएफ की टीम को भी राहत और बचाव कार्य के लिए तैनात किया गया है। आधी रात बाद तक चली मशक्कत के बाद दमकल टीमों ने आग पर काबू पा लिया।
इस घटना में फैक्ट्री की मशीनें जल गईं। वहीं किसी भी व्यक्ति के हताहत होने की खबर नहीं है। वहीं करोड़ों की मशीनों के जलने की सूचना है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


