रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 30 मई। दो दिन पहले हुए हत्या के खुलासे के बाद मंदिर हसौद इलाके में एक और हत्या हो गई। पुलिस ने कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
मिली जानकारी अनुसार कल रात ग्राम पलौद निवासी कुछ युवकों ने आपसी विवाद पर एक अन्य युवक तोषक भारती की चाकू मारकर हत्या कर दी। सूचना पर पुलिस ने कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। वहीं मृतक की लाश पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस पूरे मामले का देर शाम खुलासा करेगी।
इससे पहले 22 मई से लापता भुवनेश्वर कुमार की मंदिर हसौद पालिका में भाजपा पार्षद गोलू रात्रे और साथियों ने हत्या कर दी थी। गुरुवार शाम उसकी लाश महासमुंद के नांदगांव में महानदी किनारे रेत से खोद कर निकाला गया था। इस मामले में पार्षद और साथियों ने 22 की रात उसकी हत्या कर गांव में यह खबर फैलाई थी कि भूनेश की मौत भूत-प्रेत ने कर दी है। सभी आरोपियों को पुलिस ने शुक्रवार को जेल भेज दिया।


