रायपुर

4 जिलों में डीजल की खपत में 30 फीसदी की बड़ी उछाल
30-May-2026 6:51 PM
4 जिलों में डीजल की खपत में 30 फीसदी की बड़ी उछाल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 30 मई। राज्य में हाई-स्पीड डीजल की खुदरा बिक्री में बड़ी उछाल आई है। इस दौरान 4 जिलों—बालोद, बस्तर, कोरिया और एम?एम?ए ने पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 30त्न से अधिक की असाधारण वृद्धि दर्ज की है।

इंडियन ऑयल के रायपुर मंडल कार्यालय के डिविजनल रिटेल सेल्स हेड  एवं  राज्य  समन्वयक  नितिन चव्हाण के अनुसार, 7 जिलों, जिनमें सक्ती, राजनांदगांव, सूरजपुर, दुर्ग, रायपुर, कोंडागांव और कांकेर शामिल हैं, में 20त्न से 30त्न के बीच मजबूत वृद्धि दर्ज की गई है, जबकि 11 जिलों—महासमुंद, बलौदाबाजार, जीपीएम, सारंगढ़-बिलाईगढ़, बीजापुर, सुकमा,सरगुजा, रायगढ़, बिलासपुर, जांजगीर और धमतरी—में ईंधन की खपत 10त्न से 20त्न के बीच बढ़ी है। इस महत्वपूर्ण प्रगति के पीछे सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियों  की चौबीसों घंटे की निरंतर सक्रियता है।


अन्य पोस्ट