रायपुर
तेलघानी नाका में हत्या
29-May-2026 8:20 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 29 मई। शहर में शुक्रवार सुबह एक और हत्या हो गई। गंज इलाके के तेलघानी नाका चौक के पास यह वारदात हुई। वहां कुछ लोग सुबह शराब पीने रहे थे। इस दौरान उनमें विवाद हुआ। तभी अचानक एक व्यक्ति ने दूसरे पर चाकू से हमला कर दिया।
इस सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने 3-4 संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। और घायल को अस्पताल भेजा। दोपहर घायल की मौत हो गई। वहीं पूछताछ के बाद पुलिस ने हमलावर राज नायक को हिरासत में ले लिया है। मृतक का नाम आशीष गरूड़ है। पुलिस उस पर धारा 103 का मामला दर्ज कर कोर्ट में पेश करने की तैयारी कर रही है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


