रायपुर

शाला विकास समिति की बैठक में विभिन्न कार्ययोजनाओं पर चर्चा
29-May-2026 3:52 PM
शाला विकास समिति की बैठक में विभिन्न कार्ययोजनाओं पर चर्चा

अभनपुर, 29 मई। पीएम श्री सेजेस अभनपुर में 28 मई की दोपहर जन भागीदारी शाला विकास समिति की बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में शाला के विकास से जुड़े विभिन्न विषयों और आगामी योजनाओं पर विचार-विमर्श किया गया।

बैठक के दौरान शाला के विकास को लेकर उपस्थित सदस्यों से सुझाव और विचार लिए गए। इस दौरान आगामी सत्र के लिए प्रवेश उत्सव मनाने, वार्षिक शाला कैलेंडर का निर्माण करने, शिक्षकों की वैकल्पिक व्यवस्था करने तथा उनके मानदेय भुगतान के संबंध में चर्चा की गई।

बैठक में शामिल सदस्यों ने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि पीएम श्री सेजेस विद्यालय के विकास के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। सदस्यों ने सुझाव दिया कि इस संबंध में नगरपालिका अध्यक्ष, पार्षदों और स्थानीय व्यापारियों के साथ भी एक संयुक्त बैठक आयोजित कर कार्ययोजना का निर्माण किया जाए, जिससे विद्यालय का समुचित विकास सुनिश्चित किया जा सके।

इस बैठक में शाला की प्राचार्य डॉ. तारा त्रिपाठी, समिति के अध्यक्ष गोयल भट्ट, पार्षद मीना धनेश्वर साहू, चम्पा लेदेकर, रामा साहू, सागर साहू, खुशवंत सिन्हा, कपूर भारती, रवि बघेल, नारायण सोनी, शिक्षक हेमंत साहू सहित एसएमडीसी के सदस्य उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट