रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 28 मई। छत्तीसगढ़ की राजधानी से लगे हुए ग्राम सरोना-टाटीबंध के बीच सरोना सरहद पर करोड़ो की जमीन पर विवाद जारी है। इस विवाद के चलते ठाकुर परिवार एवं यादव परिवार में जमीन के कब्जे को लेकर विवाद जारी है। ठाकुर परिवार द्वारा तहसीलदार के न्यायालत में सीमांकन हेतु आवेदन दिए जाने पर दोनों पक्षों के सुनवाई के बाद तहसीलदार श्री सौरभ कुमार
कक्ष क्रमांक 111 प्रथम तल तहसील कार्यालय रायपुर द्वारा सरोना कि उक्त कीमती भूमि पर दोनों पक्षों के लिए स्थगन जारी किया गया है। जिसकी सुनवाई आज 28 मई को था। क्योंकि आज बकरीद का अवकाश है इसलिए प्रकरण में सुनवाई कल 29 मई को होगी। इस बीच दोनों पक्षों में जमीन को कब्जा करने की प्रतिस्पर्धा जारी है करोड़ों की भूमि होने के कारण कभी भी कोई घटना दुर्घटना हो सकती है। ग्रामवासी पक्ष्कार तहसीलदार के स्थगन का पालन कराने के लिए प्रयासरत है, लेकिन देर रात्रि काम जारी होने से कभी भी कोई घटना दुर्घटना घटित होने की आशंका बनी हुई है। तहसीलदार द्वारा जारी स्थगन दोनों पक्षों के लिए बंधनकारी है। अंतिम निर्णय तक दोनों पक्ष को कार्य या कब्जा नहीं करना चाहिए। तहसीलदार से संपर्क करने का प्रयास किया गया लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो पाया।


