रायपुर

आर्यिकाओं की सडक़ दुर्घटना में देवलोक गमन से जैन समाज में रोष
25-May-2026 6:22 PM
आर्यिकाओं की सडक़ दुर्घटना में देवलोक गमन से जैन समाज में रोष

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 25 मई। पुज्य आर्यिका श्रुतमती  एवं  उपशम मती की रीवा में सडक़ दुर्घटना में  देवलोक गमन हो गया। दोनों को एक वाहन चालक ने अपनी चपेट में लिया।

 इसका सम्पूर्ण जैन समाज ने  विरोध स्वरूप देश भर में शांति मार्च  निकाल कर  जनप्रतिनिधियों एवं उच्च अधिकारियों को घटना के सम्बंध में ज्ञापन सोंपा । इसी तारम्य   में  कचना ,अमलतास स्थित श्री मुनि सुब्रतनाथ दिगंबर जैन मंदिर में  सुरेश मोदी के नेतृत्व में शांति मार्च निकाल कर दोनों साध्वियों को विनयांजलि अर्पित की।  यह जानकारी मन्दिर के अध्यक्ष हिमांशु जैन ने दी।


अन्य पोस्ट