रायपुर

आईएएस, न्यायिक सेवा, पावर कंपनियों को लाभ, राज्य कर्मियों की अनदेखी-महासंघ
24-May-2026 7:57 PM
आईएएस, न्यायिक सेवा, पावर कंपनियों को लाभ, राज्य कर्मियों की अनदेखी-महासंघ

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 24 मई । भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ  के प्रांताध्यक्ष वीरेंद्र नामदेव ने राज्य सरकार पर डीए और डीआर के मामले में दोहरा मापदंड अपनाने का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और अन्यायपूर्ण स्थिति है कि न्यायिक, बिजली कंपनी और  अभा सेवा के अधिकारियों एवं पेंशनरों को केंद्र सरकार के समान 1 जनवरी 2026 से 2त्न वृद्धि के साथ 60त्न का लाभ दे दिया गया है, जबकि राज्य सेवा के लाखों कर्मचारी और पेंशनर अब तक इस सुविधा से वंचित हैं। उन्होंने याद दिलाया कि छत्तीसगढ़ में भी भाजपा सरकार ने "मोदी की गारंटी" के वादे की अनदेखी की जा रही है। उन्होंने कहा कि एक ही राज्य में अलग-अलग वर्गों के लिए अलग नियम लागू करना पूरी तरह अनुचित है।

महासंघ के कार्यकारी प्रांताध्यक्ष जे पी मिश्रा, प्रदेश उपाध्यक्ष एन आर साहू, आलोक त्रिवेदी, लोचन पांडेय, श्रीमति द्रौपदी यादव, महामंत्री द्वय अनिल गोल्हानी, प्रवीण कुमार त्रिवेदी, संगठन मंत्री टी पी सिंह, विभागीय प्रदेश संयोजक सुरेश मिश्रा ,  आर के टंडन, जी आर बसोने, एन के चौबे, चितरंजन साहा, एडवोकेट पूरनसिंह पटेल, श्रीमती लता चावड़ा, कौशलेंद्र मिश्रा, मालिक राम वर्मा, रायपुर जिला के अध्यक्ष आर जी बोहरे, सचिव ओ डी शर्मा ने चेतावनी देते हुए कहा कि सरकार के इस सौतेले व्यवहार से राज्य के लगभग 4 लाख कर्मचारी और 1.46 लाख पेंशनर परिवारों में गहरा असंतोष व्याप्त है।  महासंघ  ने स्पष्ट कहा कि यदि शीघ्र आदेश जारी नहीं किया  तो महासंघ ने  दुर्ग, बिलासपुर, जशपुर, जगदलपुर, अंबिकापुर, सुकमा, कोरबा, जांजगीर चांपा,कांकेर, रायगढ़ सहित सभी जिला इकाइयों को आंदोलन के लिए तैयार रहने कहा है।


अन्य पोस्ट