रायपुर

कन्हेरा में श्मशान भूमि पर सब स्टेशन निर्माण का ग्रामीणों ने किया विरोध, जेल ले आई पुलिस
23-May-2026 6:27 PM
कन्हेरा में श्मशान भूमि पर सब स्टेशन निर्माण का ग्रामीणों ने किया विरोध, जेल ले आई पुलिस

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 23 मई। राजधानी से लगे ग्राम कन्हेरा में शनिवार सुबह ग्रामीणों ने प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। गांव की करीब 12 एकड़ भूमि पर विद्युत विभाग द्वारा प्रस्तावित सब स्टेशन निर्माण का ग्रामीणों ने विरोध शुरू कर दिया है। मौके पर पुलिस बल और विद्युत विभाग के अधिकारी तैनात हैं। पुलिस ने प्रदर्शनरत लोगों को पकड़ कर  बसों में भर सेंट्रल जेल ले गई।

ग्रामीणों का आरोप है कि संबंधित भूमि पंचायत द्वारा वर्षों पहले श्मशान घाट के लिए निर्धारित की गई थी। अब प्रशासन उसी जमीन पर विद्युत सब स्टेशन बनाने की तैयारी कर रहा है, जिसका गांववाले विरोध कर रहे हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि श्मशान घाट गांव की सार्वजनिक और धार्मिक उपयोग की भूमि है, इसलिए वहां किसी अन्य निर्माण कार्य की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए। विरोध के दौरान ग्रामीणों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी की और निर्माण कार्य रोकने की मांग की।

स्थिति को देखते हुए मौके पर पुलिस बल तैनात किया गया है ताकि किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति न बने। वहीं विद्युत विभाग के अधिकारी ग्रामीणों को समझाने का प्रयास कर रहे हैं। फिलहाल गांव में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है।


अन्य पोस्ट