रायपुर

बिजली की समस्या से गुस्साए लोगों का सब स्टेशन में हंगामा, ट्रांसफार्मर फूंका
23-May-2026 6:22 PM
बिजली की समस्या से गुस्साए लोगों का सब स्टेशन में हंगामा, ट्रांसफार्मर फूंका

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 23 मई। राजधानी में बीते दिनों मारपीट और हमले की घटनाएं सामने आई है। इनमें बिजली बंद की समस्या से परेशान लोगों का ऑफिस में हंगामा, ट्रेवल्स कर्मवारियों के बीच झड़प और रंजिश में युवक पर ईंट से हमला हुआ।

डीडीनगर में बिजली बंद की समस्या से गुस्साए लोगों ने बीती रात सब स्टेशन में हगंामा खड़ा कर दिया। 20 से 30 की संख्या में पहुंचे लोगों ने सब स्टेशन में तोडफ़ोड़ कर ट्रांसफरर्मर में आग लगा दी।  घटना डीडी नगर स्थित गोल चौक सब स्टेशन की है जहां गुरूवार रात कुछ अज्ञात लोगों ने हंगामा कर तोडफ़ोड़ कर दी।

 इस तोडफ़ोड़ की वजह से इलाके में बिजली बाधित रही। इसकी शिकायत डीडी नगर सब स्टेशन में पदस्थ उप अभियंता आदित्य ने थाना में दर्ज कराई। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

आदित्य ने शिकायत में बताया कि घटना 21 मई की रात 11.30 बजे सब स्टेशन में ड्यूटी पर तैनात ऑपरेटर चोवाराम साहू ने उसे फोन कर बताया कि तिवारी कॉलोनी डूमर तालाब क्षेत्र से 20 से 25 लोग सब स्टेशन पहुंचे, और स्टेशन पर आकर हगांमा करने लगे। वहां रखे सामान में तोडफ़ोड़ की गई। इसके बाद अज्ञात लोगों ने वहां लगे ट्रांसफार्मर में आग लगा दी। जिससे ट्रांसफारर्मर में लगे केबल वायर जल गए। जिसके कारण इलाके में घंटो बिजली बाधित रहा। मामले में पुलिस अज्ञात आरोपियों की तलाश में जुट गई है।


अन्य पोस्ट