रायपुर
आदतन गांजा तस्कर गिरफ्तार
23-May-2026 6:19 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 23 मई। मुजगहन पुलिस ने हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी बोरियाकला से तस्कर राजकमल यादव को रंगेहाथ पकड़ा। उसके पास से 5.121 किलो गांजा बरामद किया गया। जब्त गांजे की कीमत 70,000 बताई गई है। आरोपी के खिलाफ धारा 20बी एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध किया गया।
कल मुजगहन पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी बोरियाकला, शमशान घाट के बगल खंडहर मकान में दबिश देकर आरोपी को पकड़ा। पूछताछ उसने अपना नाम राजकमल यादव बोरियाकला का निवासी बताया। तलाशी लेने पर उसके पास से 5.121 किलो बरामद किया गया। राजकमल यादव के विरुद्ध मुजगहन थाना में पूर्व में भी गाली-गलौज, धमकी और टोनही प्रताडऩा, सार्वजनिक स्थान पर गाली-गलौज, मारपीट और धारदार हथियार से चोट पहुँचाने का अपराध, अवैध गांजा रखने/तस्करी, हथियार रखने जैसे मामलों में अपराध दर्ज हो चुका है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


