रायपुर

छत्तीसगढ़ प्रदेश सर्व समाज संगठन का स्थापना दिवस आयोजित
23-May-2026 3:58 PM
छत्तीसगढ़ प्रदेश सर्व समाज संगठन का स्थापना दिवस आयोजित

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

अभनपुर, 23 मई।  छत्तीसगढ़ प्रदेश सर्व समाज संगठन का छठा स्थापना दिवस अभनपुर में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में अभनपुर और प्रदेश के विभिन्न जिलों से लोग शामिल हुए। समारोह की शुरुआत छत्तीसगढ़ महतारी की पूजा-अर्चना के साथ हुई।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने सामाजिक समरसता, संगठन विस्तार, स्वरोजगार और छत्तीसगढिय़ा अधिकारों पर अपने विचार रखे।

अध्यक्षता करते हुए मेघनाथ यादव ने कहा कि सभी समाजों को जातिगत भेदभाव से ऊपर उठकर एक साथ जुडऩे की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि संगठित होकर ही अधिकारों के लिए संघर्ष किया जा सकता है। उन्होंने अपने वक्तव्य में आरोप लगाया कि विभिन्न क्षेत्रों में बाहरी लोगों द्वारा छत्तीसगढिय़ों का शोषण हो रहा है, इसलिए संगठन शक्ति को मजबूत करना जरूरी है। उन्होंने सामाजिक एकता को अधिकारों की रक्षा के लिए आवश्यक बताया।

समारोह के दौरान संगठन विस्तार की प्रक्रिया संपन्न हुई। रायपुर संभाग अध्यक्ष ईश्वर पटेल की अनुशंसा पर विभिन्न पदों पर नई नियुक्तियां की गईं। रायपुर जिला अध्यक्ष नारायण सोनी की अनुशंसा पर जिला स्तरीय टीम का गठन किया गया। नवनियुक्त पदाधिकारियों को संगठन को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी सौंपी गई।

कार्यक्रम में प्रतिनिधियों ने छत्तीसगढ़ की संस्कृति, भाषा और परंपरा के संरक्षण का संकल्प लिया। अंत में अतिथियों और उपस्थित लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर प्रदेश संयोजक ब्रम्ह देव पटेल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष संत कुमार केसकर, महामंत्री लखन लाल साहू, कोषाध्यक्ष जीवन सिन्हा, उपाध्यक्ष भोजराम डडसेना, गेंदलाल वर्मा, आनंद यादव, बेनी राम बघेल, अशोक साहू, सचिव डॉ. कृष्ण कुमार पटेल, नेतराम यादव, भागवत सोनी, संगठन सहसचिव रायपुर संभाग प्रभारी ईश्वर पटेल, फतीश साहू, धर्मेंद्र पटेल, भरत देवांगन, पति राम पटेल, महेंद्र पटेल, नारायण सोनी सहित कई पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट