रायपुर
स्कूल फीस वृद्धि के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
22-May-2026 6:40 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 22 मई। शहर जिला कांग्रेस कमेटी के सदस्यों ने सरकारी स्कूलों की फीस वृद्धि के विरोध में संयुक्त संचालक शिक्षा कार्यालय के समक्ष विरोध प्रदर्शन किया। शहर अध्यक्ष श्रीकुमार मेनन ने कहा कि भाजपा सरकार ने हाई स्कूल की फीस में 90 रूपए तथा हायर सेकेंडरी स्कूल की फीस में 105 रूपए की बढ़ोतरी की है। पहले ही पेट्रोल डीजल गैस और किराना सामान में बढ़ी कीमतों से जन सामान्य परेशान हैं। और अब स्कूल फीस में बढ़ोतरी कर ट्रिपल वार कर रही है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


