रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 22 मई। खाद कटौती के विरोध में किसानों ने दोंदेकला सेवा सहकारी समिति में प्रभारी को जिलाधीश के नाम ज्ञापन सौंप कर रोष में समिति में तालाबंदी की। मांग की कि पूर्व की भांति खाद दी जाए ताकि किसानों को बाहर से बिचौलियों से ठगी का शिकार न होना पड़े।
उनका कहना है कि एक तरफ सरकारी समितियों में खाद की संकट के नाम पर खाद कम दिया जा रहा है लेकिन निजी खाद दुकानों में वही डीएपी यूरिया एवं पोटाश पर्याप्त मात्रा में ऊंची दर पर बेचा जा रहा है। 1350का डीएपी 2000,2200में बेचा जा रहा है। वहीं 260का यूरिया 800 से 1000 में बेचा जा रहा है एक तरफ सरकार कहती है कि खाद का किल्लत है फिर निजी खाद दुकानों में पर्याप्त खाद उपलब्ध कैसे है इसका अर्थ है किसानों को सरकार द्वारा लगातार हताश किया जाता रहा है,अगर समय पर पूर्व की भांति खाद नहीं मिलने की स्थिति में धान की उत्पादन पर भारी असर पडऩे वाला है। अभी डीजल का भी संकट भी उत्पन हो गया है किसानों को अभी खेतों की जुताई कर खेती की तैयारी करना है। ट्रैक्टर से जुताई पूरी तरह से ठप है ।
आज के प्रदर्शन में किसान नेता पूर्व ग्रामीण जिला कांग्रेस अध्यक्ष उधोराम वर्मा, तिलक राम वर्मा, धुरचंद साहू, रामजी वर्मा, ईश्वर साहू, नीलकंठ साहू, चंपा लाल साहू, कमल भारती,चंद्रशेखर थवाईत, कन्हैया यादव,पन्ना लाल सेन, दया साहू, रूपु साहू, कुन्ती,रामचंद्र साहू, महेश कुमार, भारत लाल साहू सहित दोदे कला, दोदे खुर्द, मटिया, लालपुर, तर्रा, जरोदा के किसान उपस्थित रहे । उन्होंने कहा कि आगामी दिनों में अगर किसानों को खाद पूरी नहीं मिली तो समस्त गांवों के किसानों की बैठक कर आगे उग्र आंदोलन के लिए बैठक अतिशीघ्र बुलाने का निर्णय किसानों द्वारा लिया गया है।


