रायपुर

नीट पेपर आउट की जांच सेवानिवृत्ति जज से हो-आप
22-May-2026 6:33 PM
नीट पेपर आउट की जांच  सेवानिवृत्ति जज से हो-आप

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 22 मई। नीट पेपर आउट प्रकरण को लेकर आप पार्टी शाम अंबेडकर चौक में पुतला दहन करेगी। पार्टी का कहना है कि  देश के इतिहास में बड़ी घटनाओं में सीबीआई जांच हमेशा असफल रहा है।  तथा न्यायालय के समक्ष पक्ष प्रस्तुत करने में भी कमजोर साबित हुई है। राज्य स्तर में भी चाहे  जग्गी हत्याकांड, ताड़ मेटला, झीरम घाटी नक्सली घटना, छत्तीसगढ़ पीएससी घोटाला जैसे बड़ी घटनाओं में अदालत में पक्ष प्रस्तुत करने में सीबीआई असफल रही है।

तारमेटला में तो 70 से अधिक आरोपी बरी हो गये। पीएससी घोटाले के विवादास्पद परीक्षार्थी डिप्टी कलेक्टर के पद पर पदस्थ हो गए। ऐसे ही अनेक बहुचर्चित घोटाले व अपराधिक प्रकरणों में जांच एजेंसी असफल रही है।

 पार्टी कर्मचारी विंग के प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार झा ने नीट परीक्षा के पेपर आउट में बड़े-बड़े प्रतिष्ठित पावरफुल राजनीतिक संरक्षण प्राप्त व्यक्ति शामिल है ऐसी स्थिति में इसकी जांच सर्वोच्च न्यायालय के सेवा निवृत्ति की सीट न्यायाधीश से कराई जानी चाहिएआम आदमी पार्टी के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष उत्तम जायसवाल, प्रमुख प्रवक्ता एवं महासचिव सूरज उपाध्याय, महासचिव वदूद आलम, मुन्ना बिसेन, देवलाल नरेटी, अभिषेक मिश्रा, प्रियंका शुक्ला, मीडिया प्रभारी मिहिर कुर्मी, प्रवक्ता कुलदीप खनूजा, अजीम खान, इमरान खान, परमानंद जांगड़े,  नवनीत नंदे, कलावती मार्को दुर्गा झा सागर क्षीरसागर, शिव शर्मा, आर एस ठाकुर, नरेंद्र ठाकुर पी एस पन्नू, राज शर्मा आदि ने सीबीआई जांच को खाना पूर्ति निरूपित करते हुए शीर्ष अदालत के किसी सेवानिवृत्त जज से जांच कराए जाने की मांग गृह मंत्री  अमित शाह एवं केंद्रीय मंत्री  धर्मेंद्र प्रधान से की है।


अन्य पोस्ट