रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 21 मई। शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारु एवं सुरक्षित बनाने वाले ट्रैफिक पुलिस जवानों की सुरक्षा एवं स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए रायपुर आटो डीलर एसोसिएशन ने 200 नग सेफ्टी जैकेट वितरण किया । पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला ने सभी जवानों को जैकेट सौंपे।
इस सेफ्टी जैकेट की खास विशेषता यह है कि इसमें विशेष प्रकार के रेडियम टेप का उपयोग किया गया है जो रात्रि में 100 मीटर की दूरी से ही रिफ्लेक्ट करती है जो निश्चित ही रात्रि ड्यूटी के दौरान ट्रैफिक पुलिस की सुरक्षा में उपयोगी सिद्ध होगी। इस सेफ्टी जैकेट को जर्मनी एवं सउदी अरब की पुलिस भी उपयोग करती है।
इसी प्रकार भीषण बढ़ते गर्मी के प्रभाव को देखते हुए विश्व गीता इस्पात के सहयोग से ट्रैफिक जवानो को धूप में ड्यूटी के दौरान डी.हाइड्रेशन से बचाव हेतु पीने के लिए ठंडा पानी रखने 220 नग इको फ्रेंडली वॉटर बॉटल प्रदान किया गया । डा शुक्ला ने धन्यवाद ज्ञापित किया। साथ ही कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों ने ट्रैफिक जवानों के समर्पण एवं कर्तव्यनिष्ठा की सराहना करते हुए उन्हें पूरी ऊर्जा एवं सतर्कता के साथ यातायात व्यवस्था संभालने हेतु प्रेरित किया।
इस कार्यक्रम में विवेक शुक्ला, प्रभारी पुलिस उपायुक्त,, दौलत राम पोर्ते, अति. पुलिस उपायुक्त, यातायात एवं प्रोटोकॉल, सुरेन्द्र साय पैकरा, रमेश येरेवार, सतीश ठाकुर, श्रीमती सीमा अहिरवार एसीपी, यातायात रविन्द्र भसीन, अध्यक्ष रायपुर आटो डीलर्स एसोसियेशन, सुधीर सुल्तानियां, विश्व गीता इस्पात रायपुर, कैलाश खेमानी, उपाध्यक्ष राडा, विवेक अग्रवाल, अमर परवानी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कैट, मनीष राज सिंघानिया, विवेक गर्ग, सूरज परवानी, शशांक शाह एवं रायपुर ट्रैफिक पुलिस के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।


