रायपुर

ड्रंक एण्ड ड्राइव 61 नशेड़ी फंसे
21-May-2026 6:41 PM
ड्रंक एण्ड ड्राइव 61 नशेड़ी फंसे

रायपुर, 21 मई। बुधवार रात यातायात पुलिस के ड्रंक एण्ड ड्राइव अभियान में 61 नशेड़ी वाहन चालक फंसे। इन पर मोटर वाहन अधिनियम 1988 के प्रावधानों के तहत कार्रवाई करते हुए बाइक कार एसयूवी को जब्त किया गया।बुधवार रात डी आर पोर्ते एडीसीपी यातायात के नेतृत्व में तेलीबांधा चौक, पचपेड़ी नाका चौक, भांठागांव चौक, टाटीबंध चौक, कालीबाड़ी चौक, जय स्तंभ चौक,भनपुरी चौक एवं पंडरी थाना के सामने विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान शराब पीकर वाहन चलाते  32 कार, 15 मोटर साइकिल, 8 टाटा एस, 02 मेटाडोर, 4 ट्रक ड्राइवरों को पकड़ा गया,।  जिनके विरुद्ध चालान न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है। इस तरह से बीते साढ़े चार महीने में  3252 नशेड़ी वाहन चालकों के विरुद्ध कार्यवाही की जा चुकी है।


अन्य पोस्ट