रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 21 मई। पुरुषोत्तम मास के पावन अवसर पर शंकराचार्य आश्रम बोरिया कला में त्रिशती अर्चन पूजन का आयोजन किया गया।
इस मौके पर स्वामी इंदुभवानंद तीर्थ जी महाराज ने कहा धर्म और साधना के मार्ग को सुदृढ़ करने वाला पुरुषोत्तम मास का सनातन धर्म की दिव्य परंपरा में विशेष महत्व है। यह माह भगवान विष्णु की अनंत कृपा का प्रतीक माना गया है। क्योंकि इस माह में आत्म शुद्धि के लिए किया गया व्रत , तप,दान ,पूजा- पाठ का अनंत गुना फल प्राप्त होता है । त्रिशती अर्चन आचार्य धर्मेंद्र और आचार्य खिलेंद्र शास्त्री ने मंत्रोच्चारण और वैदिक विधि विधान के मध्य दीप अर्चन,आरती एवं प्रसाद वितरण के साथ हुआ। इस अवसर पर सर्वसनातन संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष योगेश तिवारी, वरिष्ठ भाजपा नेता सुभाष तिवारी, डॉ मेघेश तिवारी,जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना योगेश तिवारी,भूपेंद्र शर्मा,मनीषा, प्रार्थना ,वर्धमान,आन्या, मनीष,आशीष,सहित बड़ी संख्या में भक्त शामिल हुए।


