रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 21 मई। आरवीएच कालोनी के पास वाल्टेयर रेल लाइन किनारे छहमुहा नाले के पास हत्या के बाद एक युवक की लाश मिली है। मृतक की पहचान बिट्टू यादव (20) के रूप में हुई है। जो दुर्गा नगर आरवीएच कालोनी निवासी बताया गया है। मृतक के शरीर पर चाकू से हमले के कई निशान मिले हैं। गंज थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच लाश का पंचनामा कर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया है। और जांच शुरू कर दी है। पुलिस पहले मृतक के साथ रंजिश रखने वाले और पुराने किसी विवाद के लोगों की तलाश कर रही है।
मृतक बिट्टू यादव कुछ माह पूर्व मुंबई से लौटकर अपनी विकलांग नानी की देखभाल करता था।
उसकी हत्या की सूचना पर पूर्व विधायक कुलदीप जुनेजा बेसुध नानी से मिलने पहुँचे। जुनेजा ने कड़ी निंदा करते हुए गृहमंत्री सहित पूरे पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताई।
जुनेजा ने दोषियों को ढूंढ कर सजा दिलाने की बात कही है। उनके साथ ब्लॉक अध्यक्ष कमल धृतलहरे,विजय सिक्का, संतोष गुप्ता सहित अन्य लोग मौजूद रहे।